मैना ग्राम के राजनपुर रोड पर सड़क हादसा, दो बाइक सवार घायल; एक की हालत गंभीर

सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र के मैना ग्राम स्थित राजनपुर रोड पर बुधवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अज्ञात चार पहिया वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।



जानकारी के अनुसार, सुखासिनी निवासी ज्योतिष कुमार और अनीश कुमार बाइक से कुशेश्वरस्थान से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मैना ग्राम के राजनपुर रोड पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां ज्योतिष कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, अनीश कुमार का इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। महिषी थाना अध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घायलों को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया है। अज्ञात वाहन की पहचान और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

Related Posts

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों पक्ष में एक एक घायल

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों पक्ष में एक एक घायल

राजीव रंजन ने प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी का संभाला पदभार

राजीव रंजन ने प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी का संभाला पदभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *