सहरसा। जमुई में 17 से 21 नवंबर 2026 तक आयोजित अंतर प्रमंडल अंडर-17 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोसी प्रमंडल की टीम बुधवार को जमुई रवाना हो गई। टीम में सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
सहरसा जिला एवं कोसी प्रमंडल क्रिकेट के संयोजक तथा बिहार जूनियर क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रोशन सिंह धोनी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पहले तीनों जिलों में जिला स्तरीय टीम का चयन किया गया। इसके बाद एमएलटी कॉलेज, सहरसा में तीनों जिलों की टीमों के बीच मुकाबला आयोजित किया गया, जिसमें सहरसा जिला की टीम चैंपियन बनी। इसके पश्चात तीनों जिलों के बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर प्रमंडलीय टीम गठित की गई।
कोच राहुल कुमार एवं कप्तान अंकित यादव के नेतृत्व में रवाना हुई कोसी प्रमंडल की टीम में कुल 15 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें सहरसा के सात, मधेपुरा के पांच एवं सुपौल के तीन खिलाड़ी हैं।
**टीम में शामिल खिलाड़ी:**
1. अंकित यादव (कप्तान) – सहरसा
2. उज्ज्वल सिंह – सहरसा
3. सुधांशु कुमार – सहरसा
4. मो. मिमतुल – सहरसा
5. यश राज – सहरसा
6. स्ववीभाष तेजस्वी – सहरसा
7. आदित्य आनंद – सहरसा
8. मो. निहाल राज – मधेपुरा
9. सैयद रोबाब – मधेपुरा
10. अश्वनी राज – मधेपुरा
11. केशव कुमार – मधेपुरा
12. कारण कुमार – मधेपुरा
13. अभिषेक कुमार – सुपौल
14. अनुपम आनंद – सुपौल
15. आकाश कुमार झा – सुपौल
टीम की रवानगी के मौके पर जिला खेल पदाधिकारी सहरसा श्रीमती कुमारी तौसी, चयन समिति के सदस्य पंकज ठाकुर, कुणाल चौधरी, अमित यादव, शशि भूषण यादव, प्रमोद झा, सनी सिंह, सैयद शमी अहमद तथा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान अतिथियों ने टीम को संतुलित और बेहतर बताते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई।






