भाजपा जिला बैठक में संगठन मजबूती और सेवा संकल्प अभियान पर जोर

सहरसा। भारतीय जनता पार्टी, सहरसा की जिला बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पटुआहा में जिला अध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह के संचालन में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अनंत नारायण मिश्रा, जिला प्रभारी सुनील कुमार एवं प्रदेश विस्तारक प्रभारी संजय राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। जिला अध्यक्ष साजन शर्मा ने आगंतुक अतिथियों को पाग-चादर भेंट कर सम्मानित किया। बैठक को पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन, नगर निगम की मेयर बैन प्रिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी, माधव जी, डॉ. शशि शेखर झा एवं सम्राट सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।


क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अनंत नारायण मिश्रा ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया।

5 अक्टूबर को ‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा


उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को ‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत उच्च विद्यालयों में बच्चों को सम्मानित किया जाएगा तथा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत सभी मंडलों के कार्यकर्ता पटेल मैदान पहुंचेंगे, जहां केंद्रीय मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।


बैठक में जिला महामंत्री भैरवानंद झा, अनमोल भगत, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन शाह, मनोज यादव, मिहिर झा, बीएन साहनी, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, अमीर राम, रिंकी देवी, कुमार गौरव, अरविंद भगत, मुकेश मानस, रंजना देवी, संजना देवी, सुगमनी देवी, कुमार अमर ज्योति, सुबोध शाह, युवा

जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा, अभिनंदन सिंह, विपिन कुशवाहा, संतोष गुप्ता, संजीव कुमार, भवेश सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Posts

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *