बैजनाथपुर में लोजपा (रामविलास) की संगठनात्मक समीक्षा बैठक, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

कार्यकर्ताओं के दम पर बनते हैं सांसद और विधायक, संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता : महेंद्र शर्मा

सहरसा। जिले के बैजनाथपुर में लोजपा (रामविलास) की जिला उपाध्यक्ष किन्नर गुरु पल्लवी यादव के द्वारा आयोजित संगठनात्मक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष के.डी. शर्मा ने किया।


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सांसद और विधायक बनते हैं। इसलिए संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने बैठक में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई।


वहीं, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सह युवा नेता अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि युवा किसी भी राजनीतिक पार्टी की रीढ़ होते हैं। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने की जरूरत है।


बैठक में जिला प्रधान महासचिव संजीव जायसवाल, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष दिलीप पासवान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेश गुप्ता, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनोद मुखिया, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रतन साह, जिला मीडिया प्रभारी नीतीश कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें अरुण यादव, अभिषेक आनंद, मनीष कुमार, बबलू पासवान, फुलेश्वर रजक, सोनी देवी, विजय यादव, राजीव कुमार, मुन्ना सादा, बालेश्वर पासवान, मुसो सादा एवं सुभाष सादा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Posts

बाइक और सीएनजी ऑटो को बचाने के चक्कर में गिट्टी लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक

बाइक और सीएनजी ऑटो को बचाने के चक्कर में गिट्टी लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक

सोनबरसा राज में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, गांव में पसरा मातम

सोनबरसा राज में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *