दानवीर भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क के नामकरण पर तैलिक वैश्य समाज ने मंत्री रामचंद्र प्रसाद का किया भव्य अभिनंदन

सहरसा जिला तैलिक वैश्य समाज की ओर से बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जल संरक्षण मंत्री रामचंद्र प्रसाद का भव्य अभिनंदन समारोह गांधी पथ स्थित साहू समाज भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ नेता नीरज गुप्ता ने की, जबकि संचालन महिषी विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी चंदन बागची ने किया।


समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि अपनों के बीच आकर और समाज के लोगों द्वारा मिले भव्य स्वागत से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार सभी वर्गों के समान विकास के लिए लगातार काम कर रही है। आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें समाज के लोगों के संघर्ष और ताकत का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंत्री के साथ-साथ जनसेवक के रूप में भी समाज को जब उनकी जरूरत पड़ेगी, वे हमेशा खड़े रहेंगे।



इस दौरान तैलिक साहू समाज की महिलाओं एवं सदस्यों ने मंत्री को अंगवस्त्र, बुके और फूल-मालाओं से सम्मानित किया।



समारोह की अध्यक्षता कर रहे नीरज गुप्ता ने सहरसा के चिल्ड्रेन पार्क का नाम राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह के नाम पर रखने के निर्णय के लिए मंत्री रामचंद्र प्रसाद एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति समाज की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दानवीर भामाशाह के नाम पर पार्क का नामकरण ऐतिहासिक फैसला है। इसके लिए तैलिक समाज सरकार का सदैव आभारी रहेगा।


पूर्व विधायक एवं जदयू जिलाध्यक्ष गुंजेश्वर साह ने कहा कि सहरसा और विशेषकर दानवीर भामाशाह के वंशजों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। वहीं, चंदन बागची ने कहा कि पार्क का नाम भामाशाह के नाम पर रखने से बच्चों में उनके जीवन और देश के प्रति उनके योगदान को जानने की उत्सुकता बढ़ेगी। उन्होंने विधानसभा और लोकसभा में भी राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग सरकार से की।



कार्यक्रम में तैलिक साहू सभा के जिलाध्यक्ष उदय चंद्र साहू, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुबोध साहू, जिला परिषद सदस्य आर्यन साहू, देवेंद्र देव, वीरेंद्र साहू, राजीव रंजन साह, छठु साहू, शंकर साह, प्रहलाद रमन, कमल नारायण गुप्ता, अरुण साह, बैजनाथ साह, दीपक कुमार, विनोद साह, सत्यनारायण साह, पीतांबर साह, सुरेश साह, फूलचंद साह, कन्हैया साह, संजय साह, फुलेश्वर साह, जयचंद साह, रंजीत बबलू, हाकिम साह, आशीष कुमार, नवीन साह, बबुआन साह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

बाइक और सीएनजी ऑटो को बचाने के चक्कर में गिट्टी लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक

बाइक और सीएनजी ऑटो को बचाने के चक्कर में गिट्टी लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक

सोनबरसा राज में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, गांव में पसरा मातम

सोनबरसा राज में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *