सहरसा में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा का आक्रोश मार्च, राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन

सहरसा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में शनिवार को सहरसा में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया। थाना चौक से शुरू हुआ मार्च वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया।



भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान राष्ट्रगान और वंदे मातरम के उद्घोष के समय कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा आपस में बातचीत की गई, जिसे उन्होंने राष्ट्रीय सम्मान का अपमान बताया। इसी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने आक्रोश मार्च और पुतला दहन किया।



युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस पर देशहित की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने देश की संस्कृति, सभ्यता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की ऐसी गतिविधियों का सड़क से लेकर सदन तक विरोध करते रहेंगे।



वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश की संस्कृति और सभ्यता को कभी उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश को कमजोर करने का काम किया। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता कांग्रेस की मंशा को समझ चुकी है और लोकतांत्रिक तरीके से उसका जवाब दे रही है।



कार्यक्रम में युवा मोर्चा महामंत्री मुकेश शाह, उपाध्यक्ष सूचित कुशवाहा, राधिका कुमारी, गुंजन कुमारी, अभिजीत सिंह, भाजपा महामंत्री शिव भूषण सिंह, अनमोल भगत, उपाध्यक्ष रिंकी देवी, जिला मंत्री पंकज पाठक, मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला प्रवक्ता अभिनंदन कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुगामनी देवी समेत बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

सहरसा में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त समेत पीएम और गृहमंत्री का पुतला दहन

सहरसा में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त समेत पीएम और गृहमंत्री का पुतला दहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *