ऑटो पलटने से घायल 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सहरसा। सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर स्थित बजरंगबली मंदिर के पास ऑटो पलटने से गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के राजघाट वार्ड नंबर-7 निवासी अमर कुमार, पिता शत्रुघ्न महतो के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, अमर कुमार अपनी बहन से मिलने कोपा गया था। एक तारीख को वहां जाने के बाद तीन तारीख को वापस लौटने के दौरान चंदौर बजरंगबली मंदिर के पास ऑटो पलट गया। हादसे में अमर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।



इसके बाद परिजन उसे पूर्णिया लेकर गए, जहां इलाज के दौरान 13 अगस्त की रात उसकी मौत हो गई। 14 अगस्त को परिजन शव लेकर सहरसा पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।



बताया जाता है कि अमर पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में दो बहन और तीन भाई हैं। किशोर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Posts

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *