सहरसा में राजद का धरना, महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन; प्रिंस यादव मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

सहरसा: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर बुधवार को सहरसा सहित पूरे बिहार के जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। सहरसा में यह धरना स्थानीय स्टेडियम के समीप खेल भवन के आगे आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया।

धरना कार्यक्रम में महिषी विधायक गोतम कृष्ण, राजद जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान हाल ही में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद और खान ग्लोबल स्टडीज के फेजल खान के बीच हुए विवाद के बीच प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत का मुद्दा भी उठाया गया। महिषी विधायक गोतम कृष्ण ने कहा कि दो चर्चित शिक्षकों के विवाद का असर लाखों छात्रों पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार घट रहे हैं, जबकि महंगाई आम लोगों की कमर तोड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

राजद नेताओं ने कहा कि जनता के हितों की रक्षा, युवाओं को रोजगार और बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। धरना के माध्यम से राज्य सरकार से जनहित से जुड़े मुद्दों पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की गई।

कार्यक्रम के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई। धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

About The Author

Related Posts

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

सहरसा में किसान के बेटे ने तीसरे प्रयास में पास की NEET, AIR 12,672 हासिल

सहरसा में किसान के बेटे ने तीसरे प्रयास में पास की NEET, AIR 12,672 हासिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *