विवादित जमीन पर जबरन निर्माण का आरोप, काम रोकने की मांग को लेकर पीड़ितों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार



सहरसा: जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के विशनपुर मौजा स्थित विवादित भूमि पर जबरन मकान निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी सहरसा को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

आवेदनकर्ता भूपेंद्र यादव एवं संजीव कुमार सुमन ने बताया कि वर्ष 2019 में खरीदी गई उक्त जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामले से संबंधित टाइटल सूट सहित अन्य कानूनी प्रक्रियाएं न्यायालय में विचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने एवं निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आदेश रहने के बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा लगातार निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि सहरसा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिए जाने के बाद भी थाना एवं अंचल कार्यालय के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से जबरन निर्माण कराया जा रहा है और प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है।

आवेदन में कहा गया है कि संबंधित भूमि मौजा विशनपुर, थाना संख्या-214 के अंतर्गत आती है तथा मामला न्यायालय में लंबित है। ऐसे में विवादित जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर सकता है।

पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर निर्माण कार्य को तत्काल रोकने तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

About The Author

Related Posts

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

सहरसा में बैटरी दुकान में लाखों की चोरी, एस्बेस्टस तोड़कर घुसे चोर; CCTV कैमरा घुमाकर ले उड़े ₹1.90 लाख नकद

सहरसा में बैटरी दुकान में लाखों की चोरी, एस्बेस्टस तोड़कर घुसे चोर; CCTV कैमरा घुमाकर ले उड़े ₹1.90 लाख नकद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *