मानसी–सहरसा रेल दोहरीकरण व स्टेट हाईवे स्वीकृति पर सांसद दिनेश चंद्र यादव का होगा नागरिक अभिनंदन

कोशी क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मानसी–सहरसा रेल दोहरीकरण एवं मानसी–हरदी चौघारा स्टेट हाईवे परियोजना को स्वीकृति मिलने के उपलक्ष्य में कोशी विकास संघर्ष मोर्चा, सहरसा द्वारा सांसद दिनेश चंद्र यादव का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।



यह सम्मान समारोह 12 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 3:00 बजे स्थानीय रेनबो रिसोर्ट, सहरसा में आयोजित होगा।


मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार झा एवं संरक्षक व पूर्व जिला पार्षद प्रवीण आनंद ने संयुक्त रूप से बताया कि सांसद दिनेश चंद्र यादव के सतत प्रयासों से इन दोनों महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। उनके अनुसार, इन योजनाओं के पूर्ण होने से कोशी क्षेत्र में आवागमन, व्यापार, शिक्षा तथा आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और लाखों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा।


उन्होंने कहा कि रेल दोहरीकरण से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों के लिए दूरगामी ट्रेनों के परिचालन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इससे गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए बड़े शहरों तक पहुंचना आसान होगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने इस परियोजना को कोशी क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।


कोशी विकास संघर्ष मोर्चा ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों एवं नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, शिक्षकों, युवाओं, व्यवसायियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

About The Author

Related Posts

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

सहरसा में बैटरी दुकान में लाखों की चोरी, एस्बेस्टस तोड़कर घुसे चोर; CCTV कैमरा घुमाकर ले उड़े ₹1.90 लाख नकद

सहरसा में बैटरी दुकान में लाखों की चोरी, एस्बेस्टस तोड़कर घुसे चोर; CCTV कैमरा घुमाकर ले उड़े ₹1.90 लाख नकद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *