नशा मुक्त कोशी’ अभियान को बड़ी सफलता: एक सप्ताह में 1861 लीटर अवैध शराब समेत कई मादक पदार्थ जब्त, 41 तस्कर गिरफ्तार

सहरसा: कोशी क्षेत्र (सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा) में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त कोशी” अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में आम लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। अभियान के तहत जारी हेल्पलाइन 9060384865 पर मिल रही सूचनाओं के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।



विगत सप्ताह 27 जून से 3 जुलाई 2026 के दौरान पुलिस ने 1861.135 लीटर अवैध शराब, 0.2 किलोग्राम गांजा, 21.382 ग्राम स्मैक, 1.7 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप, 205 नशीली गोलियां, 4230 एमएल नशीला इंजेक्शन, 20 हजार रुपये नकद, 6 मोटरसाइकिल, एक तिपहिया, एक चारपहिया वाहन और 5 मोबाइल फोन बरामद किए। इस दौरान 34 शराब तस्करों और 7 अन्य मादक पदार्थ तस्करों सहित कुल 41 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


पुलिस के अनुसार, फरवरी 2026 में अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 49,208.08 लीटर अवैध शराब, 2,125.02 लीटर अवैध कफ सिरप, 3,974.077 किलोग्राम गांजा, 4,122.222 ग्राम स्मैक, 7,486 एमएल नशीला इंजेक्शन, 325 नशीली गोलियां, 2 विदेशी पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 3 मैगजीन, 5 कारतूस, 10 मोबाइल, 2 कार, 1 नाव, 52.83 लाख रुपये भारतीय मुद्रा तथा 27,570 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की गई है। अभियान के दौरान अब तक 1,321 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।


पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी को हेल्पलाइन 9060384865 पर कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करें। सूचना में यदि संभव हो तो आरोपी का नाम, पता, स्थान के साथ फोटो या वीडियो भी भेजें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा महत्वपूर्ण सूचना देने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

About The Author

Related Posts

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

सहरसा में बैटरी दुकान में लाखों की चोरी, एस्बेस्टस तोड़कर घुसे चोर; CCTV कैमरा घुमाकर ले उड़े ₹1.90 लाख नकद

सहरसा में बैटरी दुकान में लाखों की चोरी, एस्बेस्टस तोड़कर घुसे चोर; CCTV कैमरा घुमाकर ले उड़े ₹1.90 लाख नकद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *