सोनवर्षा राज में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शुक्रवार सुबह घर के दरवाजे पर मिला शव

सहरसा। सहरसा जिले के नगर पंचायत सोनवर्षा राज के वार्ड संख्या-6 में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव उसके घर के दरवाजे पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय रूपेश साह, पिता स्वर्गीय जुगोसर साह, के रूप में हुई है। उनका घर सोनवर्षा राज थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है।

परिजनों के अनुसार, रूपेश साह गुरुवार शाम करीब सात बजे सलखुआ थाना क्षेत्र के हेरपुर गांव में आयोजित एक भोज में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि वह मुन्नू नामक व्यक्ति के चार पहिया वाहन से भोज में गए थे। शुक्रवार सुबह उनकी भाभी जब घर के बाहर गाय को चारा खिलाने निकलीं, तो उन्होंने रूपेश साह को घर के दरवाजे पर मृत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

मृतक अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि उनके बड़े बेटे का पहले एक सड़क दुर्घटना में पैर कट चुका है, जिससे परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा राज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

About The Author

Related Posts

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

सहरसा में बैटरी दुकान में लाखों की चोरी, एस्बेस्टस तोड़कर घुसे चोर; CCTV कैमरा घुमाकर ले उड़े ₹1.90 लाख नकद

सहरसा में बैटरी दुकान में लाखों की चोरी, एस्बेस्टस तोड़कर घुसे चोर; CCTV कैमरा घुमाकर ले उड़े ₹1.90 लाख नकद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *