जमीनी विवाद में मारपीट, घायल परिवार ने थाना में लगाई न्याय की गुहार

#सहरसा: जिले के डरहार थाना क्षेत्र से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई और न्याय की मांग की है। मामला रामजी टोला भेलाही गांव का बताया जा रहा है।


पीड़ित अमरेश कुमार यादव ने बताया कि 11 मई को घर निर्माण कार्य के दौरान पड़ोस के कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर उनकी माता रामवली देवी और पिता हरेराम यादव के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे अमरेश कुमार यादव को भी बेरहमी से पीटा गया।


घटना के बाद घायल अवस्था में परिवार के सदस्यों को नवहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने डरहार थाना पहुंचकर आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।


पीड़ित का आरोप है कि आवेदन देने के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, जिससे परिवार में नाराजगी बनी हुई है।


वहीं इस मामले में डरहार थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। करीब 2 से 3 कड़ी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।


फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पीड़ित परिवार प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग कर रहा है।

About The Author

  • Related Posts

    सहरसा के किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने रचा इतिहास, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने पास की NEET परीक्षा

    सहरसा के किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने रचा इतिहास, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने पास की NEET परीक्षा

    सहरसा में जमीन विवाद की गोलीबारी की चपेट में आया मछली व्यवसायी, गले में गोली लगने से गंभीर घायल

    सहरसा में जमीन विवाद की गोलीबारी की चपेट में आया मछली व्यवसायी, गले में गोली लगने से गंभीर घायल

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *