सहरसा में आयोजित तीन दिवसीय जिला एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
जिला एथलेटिक्स संघ सहरसा के सचिव रोशन सिंह धोनी ने प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-18 वर्ग में कई रोमांचक मुकाबले हुए।
अंडर-14 आयु वर्ग के ट्रायथलन-A बालिका वर्ग में माही शर्मा ने प्रथम, वंदना कुमारी ने द्वितीय तथा वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में सुधीर कुमार प्रथम, सौरव कुमार द्वितीय और सौरव सुमन तृतीय स्थान पर रहे।
ट्रायथलन-B बालिका वर्ग में ख्याति कुमारी प्रथम, आसनी कुमारी द्वितीय और प्रज्ञा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि बालक वर्ग में मो. माज ने क्वालिफाई किया। ट्रायथलन-C बालिका वर्ग में साक्षी कुमारी प्रथम, कोमल कुमारी द्वितीय एवं गोपी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में राजदीप कुमार प्रथम, पीयूष कुमार द्वितीय और अनश अख्तर तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर-16 बालिका वर्ग के 600 मीटर दौड़ में अंकिता कुमारी ने प्रथम, नंदनी कुमारी ने द्वितीय और आंचल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में श्वेता कुमारी प्रथम, प्रीति कुमारी द्वितीय और किरण कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 60 मीटर दौड़ में अंकिता कुमारी प्रथम, नंदनी कुमारी द्वितीय और खुशी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
ऊंची कूद में भारती कुमारी प्रथम, समृद्धि कुमारी द्वितीय और पूजा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में सुकर्म प्रवीण प्रथम, भारती कुमारी द्वितीय और प्रीति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-16 बालक वर्ग में 60 मीटर दौड़ में अंकित आनंद प्रथम, मोहन कुमार द्वितीय और सौरव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में कुमार रवि प्रथम, आनंद झा द्वितीय और अर्जुन कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
600 मीटर दौड़ में सागर कुमार प्रथम, गुलशन कुमार द्वितीय और सौरभ कुमार तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में आनंद कुमार झा प्रथम, कुमार रवि द्वितीय और मोहन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में ध्रुव कुमार प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय और सूरज कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर-18 बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में अंजली कुमारी प्रथम, लक्ष्मी कुमारी द्वितीय और सोनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 1000 मीटर दौड़ में अनु कुमारी प्रथम, नंदनी कुमारी द्वितीय और अर्चना कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-18 बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में चंदन कुमार सहनी प्रथम, मनीष कुमार द्वितीय और सत्यम कुमार ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में बबलू कुमार प्रथम, प्रियांशु कुमार द्वितीय और सुशील यादव तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव अखिलेश कुमार ‘टूटू’ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष विप्लव रंजन तथा सिद्धार्थ कुमार ‘सिद्धू’ भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में सैयद समी अहमद, रोहित राज, अरुण कुमार भारती, तुषार कात्यायन, चंद्रभूषण सिंह, श्वेता कुमारी, सूरज गुप्ता, सनी सिंह, चंद्रशेखर खान, मुन्ना एथलीट, हिमांशु यादव, रवि यादव, धर्मेंद्र नारायण सिंह, राज यादव, अंशु कुमारी और मुरली यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन रविवार संध्या 3 बजे पारितोषिक वितरण समारोह के साथ होगा। सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी 10 से 13 जून तक पटना में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।





