सहरसा में सुशील कुमार मोदी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

#Saharsa सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि के अवसर पर सहरसा शहर के शंकर चौक स्थित मंदिर प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, सहरसा के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यवसायी वर्ग और स्थानीय नागरिक शामिल हुए तथा दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक शशि कुमार सोनी ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि सुशील मोदी बिहार की राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने विकास, सुशासन और आर्थिक मजबूती की नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में राज्य की वित्तीय व्यवस्था सुदृढ़ हुई और बजट का आकार उल्लेखनीय रूप से बढ़ा, जिससे विकास कार्यों को गति मिली।


भाजपा जिला महामंत्री शिवभूषण सिंह ने उन्हें संगठन का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि उन्होंने छात्र राजनीति से लेकर उपमुख्यमंत्री पद तक संघर्ष, सादगी और कर्मठता की मिसाल पेश की। वहीं शशि सोनी ने कहा कि उन्होंने वित्तीय अनुशासन स्थापित कर विकासोन्मुख बजट प्रस्तुत किए, जिससे आधारभूत संरचना, निवेश और रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई।


भाजपा उपाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि उनका जीवन कार्यकर्ताओं और युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुगामणि देवी, नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, अभिनव सिंह, संजय कुमार, अजीत कुमार अजय, सुरेश प्रसाद साह, पंकज गुप्ता, मिथिलेश भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



भाजपा जिला महामंत्री शिवभूषण सिंह ने कहा कि सुशील कुमार मोदी जी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि संगठन एवं कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक थे। उन्होंने छात्र राजनीति से लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री पद तक अपने संघर्ष, सादगी एवं कर्मठता से अलग पहचान बनाई।
व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक शशि सोनी ने कहा कि सुशील मोदी जी ने बिहार में वित्तीय अनुशासन स्थापित करते हुए विकासोन्मुख बजट प्रस्तुत किए, जिससे राज्य में आधारभूत संरचना, निवेश एवं रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। उनका राजनीतिक जीवन सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित की प्रेरणादायक मिसाल है।


भाजपा उपाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि सुशील मोदी जी का जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने हमेशा संगठन को सर्वोपरि रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया। उनका विनम्र स्वभाव, सरल व्यक्तित्व एवं जनता के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।


इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा अध्यक्ष सुगामणि देवी,नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, अभिनव सिंह, वैश्य समाज के महामंत्री संजय कुमार, युवा वैश्य अध्यक्ष अजीत कुमार अजय, सुरेश प्रसाद साह, पंकज गुप्ता, मिथिलेश

भगत,सौरभ भगत,अनोज कुमार बब्बन, महेश अग्रवाल, गुंजन कुमार सोनी, नवीन ठाकुर, सुशील झा, गौतम दास, पूर्व भाजपा महामंत्री रामसुंदर साहा, रंजीत दास, नगर महामंत्री हेमनरायण गुप्ता,संजय कुमार, मनोज कुमार केशरी, राकेश कुमार सिंह, प्रभास झा, मनोज मिश्रा, मनोज चौधरी, सुभाष साह, डाक्टर विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

About The Author

Related Posts

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

राम मंदिर निर्माण में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

राम मंदिर निर्माण में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *