सहरसा में करंट लगने से ढाई वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलिंदाबाद वार्ड संख्या-43 में बिजली के करंट की चपेट में आने से ढाई वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान अमित सादा की ढाई वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, बच्ची घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गई, जिससे उसे जोरदार करंट लगा। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।



घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से बिजली के नंगे तार लटके हुए थे। इसकी शिकायत कई बार संबंधित विभाग से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण मासूम बच्ची की जान चली गई।



ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।



घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। सदर थाना के एसआई शेएव अख्तर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

परिजनों को समझाकर जाम हटवाया गया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *