सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सहरसा पुलिस को अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सौरबाजार थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ा गया।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध आग्नेयास्त्र रखने वालों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 जुलाई 2026 की रात सौरबाजार थाना पुलिस दीघा चौक की ओर गश्ती कर रही थी। इसी दौरान एक टेंपो चालक पुलिस वाहन को देखकर अचानक वाहन घुमाकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने ग्राम राजबंध के पास टेंपो को रोककर चालक और उसमें सवार व्यक्ति की तलाशी ली।



तलाशी के दौरान संजय यादव के पास गमछे में लपेटकर रखा गया एक देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार और कारतूस को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुनील कुमार (पिता- धर्मेंद्र शाह), निवासी गोलमा बासा टोला, वार्ड संख्या-18, थाना पतरघट तथा संजय यादव (पिता- गणेश यादव), निवासी गाजी पैता, वार्ड संख्या-14, थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा के रूप में हुई है।


पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Related Posts

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

सहरसा में बैटरी दुकान में लाखों की चोरी, एस्बेस्टस तोड़कर घुसे चोर; CCTV कैमरा घुमाकर ले उड़े ₹1.90 लाख नकद

सहरसा में बैटरी दुकान में लाखों की चोरी, एस्बेस्टस तोड़कर घुसे चोर; CCTV कैमरा घुमाकर ले उड़े ₹1.90 लाख नकद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *