सहरसा में पेट्रोल संकट, कई पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ तेल, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी


#सहरसा: जिले में कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म होने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह से ही सहरसा के सुलिंदाबाद मुख्य मार्ग स्थित विनीत एचपी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल समाप्त हो गया। पंप संचालक की ओर से “पेट्रोल नहीं है” का बोर्ड भी लगा दिया गया है, जिससे वाहन चालकों में चिंता बढ़ गई है।


पेट्रोल लेने पहुंचे मोहम्मद मजीद ने बताया कि वे ₹100 का पेट्रोल लेने आए थे, लेकिन पंप पर पहुंचने के बाद पता चला कि पेट्रोल उपलब्ध ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अब दूसरे पेट्रोल पंप की तलाश करनी पड़ेगी, तब जाकर वे अपने गंतव्य के लिए निकल पाएंगे।


वहीं फरकिया से बैजनाथपुर जा रहे नीतीश कुमार ने बताया कि रास्ते में उनकी गाड़ी में पेट्रोल कम होने के कारण वाहन बंद हो गया। किसी तरह पेट्रोल पंप पहुंचे तो वहां भी पेट्रोल खत्म मिला। उन्होंने कहा कि अब जहां पेट्रोल उपलब्ध होगा, वहीं से तेल लेकर आगे की यात्रा पूरी करेंगे।
पेट्रोल की कमी से खासकर लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर

About The Author

Related Posts

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

सहरसा में किसान के बेटे ने तीसरे प्रयास में पास की NEET, AIR 12,672 हासिल

सहरसा में किसान के बेटे ने तीसरे प्रयास में पास की NEET, AIR 12,672 हासिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *