सलखुआ की मनीषा ने NEET 2026 में लहराया सफलता का परचम, दूसरे प्रयास में हासिल की AIR 17,917

सहरसा: जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसपुर निवासी राजेश कुमार भारती की पुत्री मनीषा कुमारी ने NEET 2026 परीक्षा के दूसरे प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मनीषा ने घर पर रहकर ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करते हुए 580 अंक प्राप्त किए। उन्हें ऑल इंडिया रैंक (AIR) 17,917 तथा ओबीसी श्रेणी रैंक 8,477 मिली है।

मनीषा की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और सही रणनीति के साथ घर पर रहकर भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है।

मनीषा की सफलता पर ग्रामीणों, शुभचिंतकों और सामाजिक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि मनीषा की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

About The Author

Related Posts

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

सहरसा में बैटरी दुकान में लाखों की चोरी, एस्बेस्टस तोड़कर घुसे चोर; CCTV कैमरा घुमाकर ले उड़े ₹1.90 लाख नकद

सहरसा में बैटरी दुकान में लाखों की चोरी, एस्बेस्टस तोड़कर घुसे चोर; CCTV कैमरा घुमाकर ले उड़े ₹1.90 लाख नकद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *