भाजपा के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में संगठन मजबूती पर जोर, पूर्व मंत्री नीरज बबलू बोले- कार्यकर्ता और सरकार में समन्वय जरूरी

सहरसा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत जिला कार्यालय पटुआहा, सहरसा में जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह के संचालन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने दीप प्रज्वलित कर किया।


उद्घाटन सत्र में पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन, प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा, प्रदेश मंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी मनोज कुमार सिंह, सहरसा मेयर बैन प्रिया, जिला प्रभारी सुनील कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, नीरज कुमार गुप्ता, मदन प्रसाद चौधरी एवं माधव सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।


प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने संगठन और सरकार के समन्वय पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बेहद आवश्यक है। कई बार गलतफहमी के कारण कार्यकर्ता चौक-चौराहों पर सरकार के खिलाफ चर्चा करने लगते हैं, जिससे सरकार की छवि प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपनी बात उचित मंच और बैठक में रखनी चाहिए, ताकि संगठन और सरकार के बीच समन्वय बना रहे।


वहीं बिहार सरकार के मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कार्यालय परिसर में लगाए गए प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में भाजपा के आंदोलनात्मक एवं सकारात्मक कार्यक्रमों की झलक प्रस्तुत की गई। साथ ही 1980 से 2026 तक भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों के चित्र प्रदर्शित कर उन्हें याद किया गया। भारतीय जनसंघ के तृतीय प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद रहे स्वर्गीय श्रीकांत मिश्र तथा भाजपा के शुरुआती दौर में कमल खिलाने वाले विधायक स्वर्गीय संजीव झा को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया।


मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने भाजपा की कार्यपद्धति पर चर्चा की, जबकि प्रदेश मंत्री मनोज कुमार सिंह ने देश के समक्ष सामाजिक एवं राजनीतिक चुनौतियों पर अपने विचार रखे। विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा जी ने भाजपा के इतिहास एवं विकास यात्रा पर विस्तार से जानकारी दी।
मधेपुरा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पिछड़ा आयोग के सदस्य स्वदेश कुमार यादव ने मीडिया विमर्श सत्र में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के प्रभाव और उपयोग को लेकर प्रशिक्षित किया।


कार्यक्रम में जिले भर से आए पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और समाज सेवा की भावना से कार्य करता है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण वर्ग के आगामी सत्र भी जारी रहेंगे।

About The Author

Related Posts

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

सहरसा के किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने रचा इतिहास, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने पास की NEET परीक्षा

सहरसा के किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने रचा इतिहास, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने पास की NEET परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *