सहरसा में मोबाइल चोरी के आरोप में चली गोली, युवक घायल; आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी

सहरसा। जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के पंचोलहा गांव में मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।


सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे बैजनाथपुर थाना को पंचोलहा गांव में गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे और बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद गोली चलाने की घटना हुई।



घायल युवक की पहचान मंजेश कुमार के रूप में हुई है, जो पतरघट थाना क्षेत्र के घोघनपट्टी गांव का निवासी है। मंजेश कुमार ने बताया कि उनके चचेरे साले ने उन पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। जब उन्होंने आरोप को गलत बताया तो विवाद बढ़ गया और आरोपी ने गोली चला दी, जो उनकी जांघ में लगी।



घायल की सास रेखा देवी ने बताया कि पड़ोस का एक व्यक्ति रात में छत पर सोने आया था। सुबह उसका मोबाइल नहीं मिला तो उसने उनके परिवार पर चोरी का आरोप लगा दिया। इसके बाद विवाद बढ़ा और आरोपी ने गोली चला दी।



पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

About The Author

Related Posts

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

सहरसा में बैटरी दुकान में लाखों की चोरी, एस्बेस्टस तोड़कर घुसे चोर; CCTV कैमरा घुमाकर ले उड़े ₹1.90 लाख नकद

सहरसा में बैटरी दुकान में लाखों की चोरी, एस्बेस्टस तोड़कर घुसे चोर; CCTV कैमरा घुमाकर ले उड़े ₹1.90 लाख नकद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *