कोशी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार को भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने सराहा कुशल नेतृत्व

सहरसा में राजेश कुमार के स्थानांतरण के उपरांत शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और जनहित में किए गए कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार सह अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) संजीव कुमार चौधरी, आरडीडीई अमित कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि राजेश कुमार के नेतृत्व में कोशी प्रमंडल में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिली।

वक्ताओं ने उनके सरल व्यवहार, कार्यकुशलता एवं जनसरोकारों के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और भावी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। माहौल भावुक रहा और सभी ने उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सफल भविष्य की कामना की।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *