दीनदयाल उपाध्याय कार्यकर्ता प्रशिक्षण में शामिल हुए मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद, बोले- भाजपा को और मजबूत बनाने का अभियान

सहरसा। बिहार सरकार के वर्तमान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने पटुआह स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यकर्ता प्रशिक्षण

महाअभियान-2026 के जिला प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया।
इस दौरान मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति, विचारधारा और कार्यशैली की जानकारी देकर पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि भाजपा का विस्तार और मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संभव है। पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है, इसलिए संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शाजन शर्मा, जिला मंत्री सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

सहरसा के किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने रचा इतिहास, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने पास की NEET परीक्षा

सहरसा के किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने रचा इतिहास, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने पास की NEET परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *