इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे पर सहरसा में प्रमंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 17 मई को

#सहरसा : इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे के अवसर पर 17 मई को “Share and Shine” (साझा करें और चमकें) थीम के तहत प्रमंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सहरसा स्टेडियम के बाहरी परिसर में किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।


जानकारी देते हुए सहरसा जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव सह आर्ट ऑफ गिविंग के प्रमंडलीय संयोजक रोशन सिंह धोनी ने बताया कि आर्ट ऑफ गिविंग के संस्थापक डॉ अच्युत सामंत की पहल पर कोसी प्रमंडल मुख्यालय में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के साथ-साथ सात वॉलीबॉल क्लबों को वॉलीबॉल एवं नेट भी प्रदान किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि डॉ अच्युत सामंत द्वारा ओडिशा के भुवनेश्वर में KIIT University एवं KISS University की स्थापना की गई है, जहां हजारों गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। इन संस्थानों से करीब 50 हजार छात्र-छात्राएं जुड़कर विभिन्न तकनीकी डिग्रियां प्राप्त कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि डॉ सामंत की सोच है कि खेल शिक्षा का दूसरा मजबूत आधार है और खेल के माध्यम से लोगों को जोड़कर समग्र विकास की दिशा में कार्य किया जा सकता है।
इस प्रमंडल स्तरीय आयोजन को सफल बनाने में अमन सिंह, राणा रंजन सिंह, अमित अमर, अमीन्द्र कुमार अमर, अरुण यादव, अमित ठाकुर, सैयद समी अहमद, प्रमोद कुमार झा, विप्लव रंजन, दर्शन कुमार गुड्डू, शिवेंद्र नारायण सिंह, अंशु मिश्रा, उज्जवल, प्रकाश, अमन, संदीप अभी सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

About The Author

Related Posts

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

राम मंदिर निर्माण में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

राम मंदिर निर्माण में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *