सहरसा सदर अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप, सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत

सहरसा के सदर अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है। रविवार को सौर बाजार थाना क्षेत्र के भपटिया निवासी 70 वर्षीय उपेंद्र यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए गए थे। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।



मृतक के परिजनों का कहना है कि समय पर सही इलाज नहीं मिलने के कारण उपेंद्र यादव की मौत हुई है। परिजनों के अनुसार घायल अवस्था में अस्पताल लाने के बाद पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ती चली गई।


वहीं इस मामले में सदर अस्पताल के डॉक्टर अखिलेश प्रसाद ने बताया कि रविवार होने के कारण अस्पताल में सीमित व्यवस्था थी। उन्होंने कहा कि मरीज को पहले फर्स्ट ट्रीटमेंट दिया गया, जिसके बाद उसे वार्ड में भेजा गया था। डॉक्टर के अनुसार उस समय मरीज की स्थिति स्थिर थी।



घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल थाना प्रभारी गुंजन कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल एक मरीज की मौत हुई है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।


मृतक उपेंद्र यादव भपटिया चौक वार्ड नं 5 के निवासी थे और पेशे से किसान थे।चौक से दस कदम पीछे शनिवार की रात सड़क हादसा हुआ था उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

About The Author

Related Posts

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

सहरसा में किसान के बेटे ने तीसरे प्रयास में पास की NEET, AIR 12,672 हासिल

सहरसा में किसान के बेटे ने तीसरे प्रयास में पास की NEET, AIR 12,672 हासिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *