सहरसा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला; एक युवक के दोनों पैर टूटे, 8 नामजद

महिषी थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस बोली– प्रथम दृष्टया जमीन विवाद का मामला, जांच जारी

सहरसा। जिले के महिषी थाना क्षेत्र के नहरवार गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित सिंधेश्वर मुखिया ने महिषी थाना में आवेदन देकर गांव के आठ लोगों पर धारदार हथियार, लोहे की रॉड और दाबिया से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।



पीड़ित के अनुसार, 29 जून 2026 की रात करीब 8 बजे वह अपने पुत्र बबलू मुखिया और पत्नी त्रिफुल देवी के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान आरोपित एकजुट होकर हथियारों से लैस होकर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।


आरोप है कि हमले में सिंधेश्वर मुखिया के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं तथा उनके हाथ की दो उंगलियां कट गईं। वहीं पुत्र बबलू मुखिया के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के दौरान उसके दोनों पैर भी टूट गए। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं पत्नी त्रिफुल देवी के साथ भी मारपीट की गई और उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है।


पीड़ित ने आवेदन में झरकू मुखिया, सुशील मुखिया, कौशल मुखिया, अनिल मुखिया, लक्ष्मण मुखिया, सचिन मुखिया, चंद्रकिशोर मुखिया और रमन मुखिया समेत अन्य लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।


महिषी थाना अध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा घायलों का इलाज जारी है।

About The Author

Related Posts

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

सहरसा में बैटरी दुकान में लाखों की चोरी, एस्बेस्टस तोड़कर घुसे चोर; CCTV कैमरा घुमाकर ले उड़े ₹1.90 लाख नकद

सहरसा में बैटरी दुकान में लाखों की चोरी, एस्बेस्टस तोड़कर घुसे चोर; CCTV कैमरा घुमाकर ले उड़े ₹1.90 लाख नकद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *