, ,

मानसून से पहले पूर्वी कोसी तटबंध पर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने किया संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण

मानसून से पहले पूर्वी कोसी तटबंध पर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने किया संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण

सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड में आगामी मानसून को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में एसडीएम श्रेयस तिवारी ने पूर्वी कोसी तटबंध के संवेदनशील स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया। उनके साथ सुपौल डिवीजन के कार्यपालक अभियंता पवन कुमार, एसडीओ अनुराग मिश्रा समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने तटबंध के स्पर्श संख्या 72.00 से 84.00 तक के हिस्से का बारीकी से जायजा लिया। विशेष रूप से 77.400 और 78.00 पर चल रहे एंटी रोजन कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जांच की गई।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मानसून शुरू होने से पहले सभी सुरक्षात्मक कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं।
एसडीएम श्रेयस तिवारी ने कहा कि कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तटबंध के अंदर बसे गांवों और ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, मजबूती और तय समय सीमा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा।


प्रशासन की इस सक्रियता का मुख्य उद्देश्य संभावित बाढ़ और कटाव के खतरे को कम करना तथा पूर्वी कोसी तटबंध की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports