22 से 24 मई तक सहरसा स्टेडियम में होगा 41वां जिला एथलेटिक्स मीट 2026, खिलाड़ियों के निबंधन की अंतिम तिथि 20 मई

सहरसा। जिला एथलेटिक्स संघ सहरसा के तत्वावधान में आयोजित होने वाला 41वां जिला एथलेटिक्स मीट 2026 अब 22 से 24 मई तक सहरसा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। पहले यह प्रतियोगिता 18 से 20 मई तक प्रस्तावित थी, लेकिन कुछ कारणों से तिथि में बदलाव किया गया है।


जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रोशन सिंह धोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में सहरसा जिले के U-14, U-16, U-18, U-20, U-23 एवं ओपन आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का निबंधन कराना अनिवार्य होगा।

निबंधन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित की गई है तथा निबंधन शुल्क मात्र 20 रुपये प्रति खिलाड़ी रखा गया है।उन्होंने बताया कि खिलाड़ी किसी एक आयु वर्ग में दो विधाओं में भाग ले सकते हैं। सफल प्रतिभागियों को जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के बाद जून 2026 में पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।


निबंधन फॉर्म जिला खेल कार्यालय, सहरसा स्टेडियम से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तथा साईं स्पोर्ट्स सुपर मार्केट, सहरसा से सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं।जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सैयद समी अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बाहर के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं।


वहीं संघ के अध्यक्ष एवं श्री नारायणा मेडिकल कॉलेज के संस्थापक आर. के. सिंह (रविंद्र कुमार सिंह) ने कहा कि सहरसा में खेल और चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।


प्रतियोगिता में 60 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर एवं 3000 मीटर दौड़ के अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक जैसी स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *