नशामुक्त बिहार अभियान में सहरसा पुलिस की बड़ी उपलब्धि, एक माह में 40 हजार लोगों को किया जागरूक

497 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नशे के खिलाफ कार्रवाई में 73 गिरफ्तार; 2,783 लीटर विदेशी और 1,300 लीटर देसी शराब जब्त

सहरसा। नशामुक्त बिहार अभियान के तहत सहरसा पुलिस ने एक माह के दौरान जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के साथ नशे के कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। 27 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक चले इस अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नशे के दुष्परिणामों को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।


सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से लगभग 40 हजार नागरिकों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कुल 497 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। सहरसा पुलिस अधीक्षक बिक्रम सिहाग ने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी ।



वहीं, अभियान के दौरान मादक पदार्थों एवं शराब की बरामदगी को लेकर भी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, एनडीपीएस एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कुल 85 कांड प्रतिवेदित किए गए, जबकि 73 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


कार्रवाई के दौरान 1,300 लीटर देसी शराब, 2,783.445 लीटर विदेशी शराब, 1,377.8 लीटर कोरेक्स, 172.36 ग्राम स्मैक तथा 63.171 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।


सहरसा पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई के साथ आमजन को जागरूक करने का प्रयास जारी रहेगा। नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में पुलिस निरंतर प्रयासरत है।


सहरसा पुलिस का संदेश: आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

Related Posts

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

कोसी की आर्द्रभूमियों में बढ़ी प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट, जैव विविधता का सर्वे शुरू

कोसी की आर्द्रभूमियों में बढ़ी प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट, जैव विविधता का सर्वे शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *