#DIG, #DGP – Local News Saharsa https://localnewssaharsa.com सटीक खबरें, सबसे पहले Thu, 20 Aug 2026 16:48:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://localnewssaharsa.com/wp-content/uploads/2026/06/cropped-WhatsApp-Image-2026-06-12-at-23.13.42-32x32.jpeg #DIG, #DGP – Local News Saharsa https://localnewssaharsa.com 32 32 ऑपरेशन तलाश को लेकर कोसी क्षेत्र में विशेष अभियान, 10 सितंबर तक गुमशुदा बच्चों की होगी सघन तलाश https://localnewssaharsa.com/2026/08/20/special-operations-in-the-kosi-area-with-regard-to-operation-search-intensive-search-for-missing-child-hoegi-until-10-september/ https://localnewssaharsa.com/2026/08/20/special-operations-in-the-kosi-area-with-regard-to-operation-search-intensive-search-for-missing-child-hoegi-until-10-september/#respond Thu, 20 Aug 2026 13:26:54 +0000 https://localnewssaharsa.com/?p=1452 सहरसा। गुमशुदा, लापता एवं अपहृत बच्चों की बरामदगी को लेकर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत गुरुवार को पुलिस उप महानिरीक्षक, कोसी क्षेत्र, सहरसा के कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिलों की मानव व्यापार निरोध इकाई (AHTU) के प्रभारी मौजूद रहे।



समीक्षा के दौरान तीनों जिलों के AHTU प्रभारियों को 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक विशेष सघन अभियान चलाकर गुमशुदा, लापता एवं अपहृत बच्चों की बरामदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए थानों में कार्यरत महिला हेल्प डेस्क, बाल कल्याण हेल्प डेस्क, बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, मानव व्यापार निरोध इकाई के पदाधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) को समेकित रूप से अभियान में शामिल किया गया है।



बैठक का मुख्य उद्देश्य मानव व्यापार, बाल श्रम, अनैतिक गतिविधियों, साइबर अपराध तथा महिला एवं बाल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम करना है। पुलिस की ओर से अभियान के दौरान गुमशुदा एवं लापता बच्चों से जुड़े मामलों की विशेष रूप से समीक्षा कर उनकी बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।


पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या संबंधित विभाग को दें। लोगों को अनजान नंबरों से आने वाले फर्जी कॉल से सावधान रहने और बच्चों को भी साइबर अपराध एवं मानव तस्करी के संभावित खतरों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई है।


पुलिस ने विशेष रूप से लोगों को सरकारी नौकरी अथवा अधिक वेतन वाली नौकरी का झांसा देने वाले अपरिचित व्यक्तियों की बातों पर विश्वास नहीं करने की सलाह दी है। किसी भी प्रस्ताव पर निर्णय लेने से पहले उसकी पूरी तरह जांच-पड़ताल करने को कहा गया है। पुलिस के अनुसार फर्जी कॉल अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चियों को बहला-फुसलाकर ले जाने और मानव तस्करी का शिकार बनाने की घटनाओं को रोकने के लिए समाज की सतर्कता बेहद जरूरी है।



पुलिस ने कहा कि अपराध की रोकथाम केवल पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गुमशुदगी की जानकारी छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देकर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा में सहयोग करना चाहिए।


20 अगस्त से 10 सितंबर तक चलने वाले “ऑपरेशन तलाश” के तहत कोसी क्षेत्र में गुमशुदा, लापता एवं अपहृत बच्चों की बरामदगी को लेकर पुलिस की विशेष निगरानी और सघन अभियान जारी रहेगा।

]]>
https://localnewssaharsa.com/2026/08/20/special-operations-in-the-kosi-area-with-regard-to-operation-search-intensive-search-for-missing-child-hoegi-until-10-september/feed/ 0
नशे से दूर रहने का दिया संदेश, छात्रों और अभिभावकों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ https://localnewssaharsa.com/2026/08/18/the-message-of-staying-away-from-drugs-the-pledge-of-non-drugism-to-students-and-parents/ https://localnewssaharsa.com/2026/08/18/the-message-of-staying-away-from-drugs-the-pledge-of-non-drugism-to-students-and-parents/#respond Tue, 18 Aug 2026 11:06:33 +0000 https://localnewssaharsa.com/?p=1433 सहरसा: भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत 18 अगस्त 2026 को मध्य विद्यालय, रहुआमणि (सहरसा) में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “विकसित भारत के नशा मुक्त युवा” रखा गया।



कार्यक्रम में कोशी क्षेत्र, सहरसा के पुलिस उपमहानिरीक्षक भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों सहित उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।



कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी देते हुए नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पूर्व से संचालित “नशा मुक्त कोशी” अभियान के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी।


इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ अभियान से जुड़ने और इसकी रोकथाम में सहयोग करने की अपील की गई। लोगों को नशा मुक्त कोशी हेल्पलाइन नंबर 9060384865 की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस नंबर पर नशे से संबंधित सूचना कॉल, मैसेज या व्हाट्सऐप के माध्यम से दी जा सकती है।



अधिकारियों ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

]]>
https://localnewssaharsa.com/2026/08/18/the-message-of-staying-away-from-drugs-the-pledge-of-non-drugism-to-students-and-parents/feed/ 0
ऑपरेशन मुस्कान फेज-10 में 123 मोबाइल बरामद, https://localnewssaharsa.com/2026/08/18/in-operation-smile-phase-10-123-mobiles-were-recovered/ https://localnewssaharsa.com/2026/08/18/in-operation-smile-phase-10-123-mobiles-were-recovered/#respond Tue, 18 Aug 2026 06:37:48 +0000 https://localnewssaharsa.com/?p=1426 सहरसा। बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर सहरसा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। अभियान के फेज-10 में पुलिस ने 123 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 25 लाख 29 हजार 558 रुपये बताई गई है।



सहरसा पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ऑपरेशन मुस्कान के फेज-01 से फेज-10 तक अब तक कुल 651 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन सभी मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 16 लाख 39 हजार 12 रुपये है। बरामद मोबाइल को उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया।


फेज-10 के दौरान 10 से अधिक मोबाइल बरामद करने वाले पुलिस पदाधिकारियों में बसनही थाना के रौशन कुमार रजक ने 35 मोबाइल, बलवाहाट थाना के अमित कुमार रजक ने 16 मोबाइल, सिमरी बख्तियारपुर थाना के प्रभात कुमार ने 16 मोबाइल, सदर थाना के पुरुषोत्तम पासवान ने 16 मोबाइल तथा महिषी थाना के शिवम सिंह ने 14 मोबाइल बरामद किए।


सहरसा पुलिस ने बताया कि गुम या चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में आम लोग अपने नजदीकी थाना को सूचना देने के साथ-साथ दूरसंचार विभाग के Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।



सहरसा पुलिस ने कहा कि आम लोगों के जीवन में हरसंभव सहायता पहुंचाने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की दिशा में पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

]]>
https://localnewssaharsa.com/2026/08/18/in-operation-smile-phase-10-123-mobiles-were-recovered/feed/ 0
नशा मुक्त कोशी” अभियान को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 1585 लीटर शराब व 837 किलो गांजा बरामद https://localnewssaharsa.com/2026/08/01/the-drug-free-kosi-campaign-has-been-a-great-success-recovering-1585-litres-of-liquor-and-837-kilos-of-hashish-in-one-week/ https://localnewssaharsa.com/2026/08/01/the-drug-free-kosi-campaign-has-been-a-great-success-recovering-1585-litres-of-liquor-and-837-kilos-of-hashish-in-one-week/#respond Sat, 01 Aug 2026 10:26:07 +0000 https://localnewssaharsa.com/?p=1121 डीआईजी कोशी के नेतृत्व में अभियान जारी, 50 से अधिक तस्कर गिरफ्तार, हेल्पलाइन 9060384865 पर आमजन से सूचना देने की अपील।


कोशी क्षेत्र में चलाए जा रहे “नशा मुक्त कोशी” अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में पुलिस उप-महानिरीक्षक के नेतृत्व में चल रहे इस विशेष अभियान के तहत आम जनता भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रही है। अभियान के लिए जारी हेल्पलाइन 9060384865 पर मिल रही सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है, जबकि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।


पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई से 31 जुलाई 2026 के बीच अभियान के तहत 1,585.245 लीटर अवैध शराब, 837.43 किलोग्राम गांजा, 373.44 ग्राम स्मैक, 454 एमएल नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया।

इसके अलावा 10 मोटरसाइकिल, 3 चारपहिया वाहन, 10 मोबाइल फोन और 12,200 रुपये नकद भी जब्त किए गए। इस दौरान 36 शराब तस्करों और 14 सूखा नशा कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।



पुलिस ने बताया कि फरवरी 2026 में अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 55,193.55 लीटर अवैध शराब, 2,355.27 लीटर अवैध कफ सिरप, 4,865.096 किलोग्राम गांजा, 6,213.482 ग्राम स्मैक, 8,652 एमएल नशीला इंजेक्शन सहित बड़ी मात्रा में अन्य मादक पदार्थ, हथियार, वाहन और 53.65 लाख रुपये से अधिक की भारतीय मुद्रा बरामद की जा चुकी है। अभियान के दौरान अब तक 1,555 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


कोशी क्षेत्र पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप के माध्यम से हेल्पलाइन 9060384865 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और महत्वपूर्ण सूचना देने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि “कोशी क्षेत्र पुलिस नशा मुक्ति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

]]>
https://localnewssaharsa.com/2026/08/01/the-drug-free-kosi-campaign-has-been-a-great-success-recovering-1585-litres-of-liquor-and-837-kilos-of-hashish-in-one-week/feed/ 0
कोशी रेंज के DIG डॉ. कुमार आशीष ने किया सहरसा पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश https://localnewssaharsa.com/2026/08/01/dig-of-koshi-range-dr-kumarsheesh-kumar-hasishia-conducted-the-annual-inspection-of-saharsa-police-station-gave-directions-to-further-improve-the-police-system/ https://localnewssaharsa.com/2026/08/01/dig-of-koshi-range-dr-kumarsheesh-kumar-hasishia-conducted-the-annual-inspection-of-saharsa-police-station-gave-directions-to-further-improve-the-police-system/#respond Sat, 01 Aug 2026 02:44:17 +0000 https://localnewssaharsa.com/?p=1115 सहरसा। कोशी क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. कुमार आशीष ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सहरसा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का गहन निरीक्षण करते हुए विभिन्न अभिलेखों, दस्तावेजों और कार्यालय के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।



निरीक्षण के क्रम में DIG ने पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आम नागरिकों को समय पर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने, पुलिस कार्यों में आधुनिक तकनीक एवं नवाचारों के अधिकाधिक उपयोग तथा कार्य क्षमता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।



निरीक्षण के बाद सहरसा के पुलिस अधीक्षक ने DIG डॉ. कुमार आशीष को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
https://localnewssaharsa.com/2026/08/01/dig-of-koshi-range-dr-kumarsheesh-kumar-hasishia-conducted-the-annual-inspection-of-saharsa-police-station-gave-directions-to-further-improve-the-police-system/feed/ 0
सहरसा पुलिस की मॉक ड्रिल, दंगा नियंत्रण के लिए वाटर कैनन और विशेष सुरक्षा उपकरणों का किया गया अभ्यास https://localnewssaharsa.com/2026/07/23/saharsa-police-conducted-mock-drills-water-cannon-for-riot-control-and-special-safety-equipment-exercises/ https://localnewssaharsa.com/2026/07/23/saharsa-police-conducted-mock-drills-water-cannon-for-riot-control-and-special-safety-equipment-exercises/#respond Thu, 23 Jul 2026 09:30:11 +0000 https://localnewssaharsa.com/?p=924 दिल्ली के जंतर-मंतर और हाल के दिनों में पटना में हुए आंदोलनों के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को

सहरसा पुलिस लाइन में डीआईजी की निगरानी में दंगा नियंत्रण को लेकर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने उग्र भीड़ और पथराव जैसी परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया।


मॉक ड्रिल में जवानों ने प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव की काल्पनिक स्थिति बनाई, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा दंगा नियंत्रण में उपयोग होने वाले विशेष सुरक्षा उपकरणों, बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, ढाल और रणनीतिक घेराबंदी का भी प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने जवानों को संयम के साथ स्थिति संभालने और आवश्यकता पड़ने पर तय मानकों के अनुसार कार्रवाई करने का प्रशिक्षण दिया।


डीआईजी ने बताया कि बिहार सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर सके।

उन्होंने कहा कि सहरसा पुलिस हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और आम लोगों की सुरक्षा तथा शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसी मॉक ड्रिल से पुलिस बल की दक्षता, अनुशासन और आपसी समन्वय को और मजबूती मिलती है।

]]>
https://localnewssaharsa.com/2026/07/23/saharsa-police-conducted-mock-drills-water-cannon-for-riot-control-and-special-safety-equipment-exercises/feed/ 0
भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा की डीआईजी ने की समीक्षा, तस्करी रोकने और समन्वय बढ़ाने के दिए सख्त निर्देश https://localnewssaharsa.com/2026/07/05/d-rigorous-review-of-india-nepal-border-security-by-the-d-i-g-to-give-strict-instructions-to-prevent-smuggling-and-increase-co-ordination/ https://localnewssaharsa.com/2026/07/05/d-rigorous-review-of-india-nepal-border-security-by-the-d-i-g-to-give-strict-instructions-to-prevent-smuggling-and-increase-co-ordination/#respond Sun, 05 Jul 2026 13:44:33 +0000 https://localnewssaharsa.com/?p=568 सहरसा/सुपौल, 5 जुलाई:
कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. कुमार आशीष ने शनिवार को भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण एवं समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वीरपुर अनुमंडल क्षेत्र में स्थापित सीमा चेक पोस्टों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के समादेष्टा गौरव सिंह तथा वीरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार के साथ सीमा पर लगाए गए चेक प्वाइंट, थर्मल स्कैनिंग मशीन और दूरबीन (बाइनाकुलर) की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात एसएसबी जवानों को जांच के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।



डीआईजी ने सुपौल पुलिस और एसएसबी अधिकारियों को आपसी समन्वय मजबूत करते हुए सीमा क्षेत्र में होने वाली हर प्रकार की अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।



समीक्षा बैठक के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही नेपाल के सुरक्षा बलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधियों के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।



बैठक में डीआईजी ने निर्देश दिया कि सीमा क्षेत्र में प्रत्येक माह नेपाल के सुरक्षा बलों और एसएसबी के साथ समन्वय बैठक आयोजित की जाए, ताकि सूचना का आदान-प्रदान बेहतर हो और सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।



निरीक्षण के अंत में उन्होंने आवश्यकता के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर नए पुलिस ओपी अथवा थानों के सृजन का प्रस्ताव पुलिस अधीक्षक के माध्यम से बिहार पुलिस मुख्यालय भेजने का भी निर्देश दिया, जिससे सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

]]>
https://localnewssaharsa.com/2026/07/05/d-rigorous-review-of-india-nepal-border-security-by-the-d-i-g-to-give-strict-instructions-to-prevent-smuggling-and-increase-co-ordination/feed/ 0