#D.I.G ,#instructions, #co-ordination – Local News Saharsa https://localnewssaharsa.com सटीक खबरें, सबसे पहले Thu, 20 Aug 2026 16:50:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://localnewssaharsa.com/wp-content/uploads/2026/06/cropped-WhatsApp-Image-2026-06-12-at-23.13.42-32x32.jpeg #D.I.G ,#instructions, #co-ordination – Local News Saharsa https://localnewssaharsa.com 32 32 सहरसा में TVS शोरूम में दिनदहाड़े हथियारबंद उपद्रवियों का तांडव, तोड़फोड़ और मारपीट; CCTV में कैद हुई वारदात https://localnewssaharsa.com/2026/08/20/day-in-the-life-rioters-armed-with-weapons-vandalism-and-beatings-at-tvs-showroom-in-saharsa-the-violence-captured-on-cctv/ https://localnewssaharsa.com/2026/08/20/day-in-the-life-rioters-armed-with-weapons-vandalism-and-beatings-at-tvs-showroom-in-saharsa-the-violence-captured-on-cctv/#respond Thu, 20 Aug 2026 16:48:58 +0000 https://localnewssaharsa.com/?p=1456 सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के पटूआहा स्थित वार्ड संख्या 25 में TVS ऑटो शोरूम में दिनदहाड़े 20-25 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़, मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद शोरूम संचालक सौरभ सिंह ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर नामजद आरोपियों सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की है।

संचालक के आवेदन के अनुसार, 19 अगस्त की दोपहर करीब 12:15 बजे वह अपने कर्मचारियों के साथ शोरूम में काम कर रहे थे। इसी दौरान लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से लैस 20-25 लोग जबरन शोरूम में घुस गए। आरोप है कि अंदर घुसते ही उपद्रवियों ने काउंटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

कर्मचारियों और संचालक द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें कई कर्मचारियों के चोटिल होने की बात कही गई है। वारदात के बाद आरोपितों ने शोरूम दोबारा खोलने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

संचालक के मुताबिक, पूरी घटना शोरूम में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। CCTV फुटेज के आधार पर तीन लोगों की पहचान डब्लू यादव, सत्यम कुमार और बबलू कुमार के रूप में की गई है। संचालक ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर सभी आरोपितों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा शोरूम और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

]]>
https://localnewssaharsa.com/2026/08/20/day-in-the-life-rioters-armed-with-weapons-vandalism-and-beatings-at-tvs-showroom-in-saharsa-the-violence-captured-on-cctv/feed/ 0
ऑपरेशन तलाश को लेकर कोसी क्षेत्र में विशेष अभियान, 10 सितंबर तक गुमशुदा बच्चों की होगी सघन तलाश https://localnewssaharsa.com/2026/08/20/special-operations-in-the-kosi-area-with-regard-to-operation-search-intensive-search-for-missing-child-hoegi-until-10-september/ https://localnewssaharsa.com/2026/08/20/special-operations-in-the-kosi-area-with-regard-to-operation-search-intensive-search-for-missing-child-hoegi-until-10-september/#respond Thu, 20 Aug 2026 13:26:54 +0000 https://localnewssaharsa.com/?p=1452 सहरसा। गुमशुदा, लापता एवं अपहृत बच्चों की बरामदगी को लेकर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत गुरुवार को पुलिस उप महानिरीक्षक, कोसी क्षेत्र, सहरसा के कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिलों की मानव व्यापार निरोध इकाई (AHTU) के प्रभारी मौजूद रहे।



समीक्षा के दौरान तीनों जिलों के AHTU प्रभारियों को 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक विशेष सघन अभियान चलाकर गुमशुदा, लापता एवं अपहृत बच्चों की बरामदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए थानों में कार्यरत महिला हेल्प डेस्क, बाल कल्याण हेल्प डेस्क, बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, मानव व्यापार निरोध इकाई के पदाधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) को समेकित रूप से अभियान में शामिल किया गया है।



बैठक का मुख्य उद्देश्य मानव व्यापार, बाल श्रम, अनैतिक गतिविधियों, साइबर अपराध तथा महिला एवं बाल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम करना है। पुलिस की ओर से अभियान के दौरान गुमशुदा एवं लापता बच्चों से जुड़े मामलों की विशेष रूप से समीक्षा कर उनकी बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।


पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या संबंधित विभाग को दें। लोगों को अनजान नंबरों से आने वाले फर्जी कॉल से सावधान रहने और बच्चों को भी साइबर अपराध एवं मानव तस्करी के संभावित खतरों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई है।


पुलिस ने विशेष रूप से लोगों को सरकारी नौकरी अथवा अधिक वेतन वाली नौकरी का झांसा देने वाले अपरिचित व्यक्तियों की बातों पर विश्वास नहीं करने की सलाह दी है। किसी भी प्रस्ताव पर निर्णय लेने से पहले उसकी पूरी तरह जांच-पड़ताल करने को कहा गया है। पुलिस के अनुसार फर्जी कॉल अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चियों को बहला-फुसलाकर ले जाने और मानव तस्करी का शिकार बनाने की घटनाओं को रोकने के लिए समाज की सतर्कता बेहद जरूरी है।



पुलिस ने कहा कि अपराध की रोकथाम केवल पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गुमशुदगी की जानकारी छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देकर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा में सहयोग करना चाहिए।


20 अगस्त से 10 सितंबर तक चलने वाले “ऑपरेशन तलाश” के तहत कोसी क्षेत्र में गुमशुदा, लापता एवं अपहृत बच्चों की बरामदगी को लेकर पुलिस की विशेष निगरानी और सघन अभियान जारी रहेगा।

]]>
https://localnewssaharsa.com/2026/08/20/special-operations-in-the-kosi-area-with-regard-to-operation-search-intensive-search-for-missing-child-hoegi-until-10-september/feed/ 0
नशे से दूर रहने का दिया संदेश, छात्रों और अभिभावकों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ https://localnewssaharsa.com/2026/08/18/the-message-of-staying-away-from-drugs-the-pledge-of-non-drugism-to-students-and-parents/ https://localnewssaharsa.com/2026/08/18/the-message-of-staying-away-from-drugs-the-pledge-of-non-drugism-to-students-and-parents/#respond Tue, 18 Aug 2026 11:06:33 +0000 https://localnewssaharsa.com/?p=1433 सहरसा: भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत 18 अगस्त 2026 को मध्य विद्यालय, रहुआमणि (सहरसा) में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “विकसित भारत के नशा मुक्त युवा” रखा गया।



कार्यक्रम में कोशी क्षेत्र, सहरसा के पुलिस उपमहानिरीक्षक भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों सहित उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।



कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी देते हुए नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पूर्व से संचालित “नशा मुक्त कोशी” अभियान के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी।


इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ अभियान से जुड़ने और इसकी रोकथाम में सहयोग करने की अपील की गई। लोगों को नशा मुक्त कोशी हेल्पलाइन नंबर 9060384865 की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस नंबर पर नशे से संबंधित सूचना कॉल, मैसेज या व्हाट्सऐप के माध्यम से दी जा सकती है।



अधिकारियों ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

]]>
https://localnewssaharsa.com/2026/08/18/the-message-of-staying-away-from-drugs-the-pledge-of-non-drugism-to-students-and-parents/feed/ 0
लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 12 लोग घायल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा https://localnewssaharsa.com/2026/08/17/rampage-at-lakhsisarays-ashoka-dham-temple-7-women-killed-12-people-injured-compensation-of-rs4-4-lakh-to-families-of-the-deceased/ https://localnewssaharsa.com/2026/08/17/rampage-at-lakhsisarays-ashoka-dham-temple-7-women-killed-12-people-injured-compensation-of-rs4-4-lakh-to-families-of-the-deceased/#respond Mon, 17 Aug 2026 05:43:02 +0000 https://localnewssaharsa.com/?p=1424 सहरसा: बिहार के लखीसराय जिले के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर परिसर में सोमवार को सावन की भीड़ के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हादसे में सात महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मंदिर परिसर से लेकर अस्पताल तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


बताया जा रहा है कि सावन के सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु अशोकधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ का दबाव बढ़ गया और अचानक भगदड़ मच गई। कई श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिससे बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ गए।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में बिजली का पोल गिरने और कुछ लोगों के करंट की चपेट में आने की बात भी सामने आई है। इसके बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की प्रशासनिक स्तर पर जांच की जा रही है।


स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।


बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने सहरसा में घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अशोकधाम में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।


मंत्री ने घोषणा की कि हादसे में मृत प्रत्येक व्यक्ति के आश्रित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले पर नजर रख रही है।


अशोकधाम हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। वहीं, घटना के बाद धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

]]>
https://localnewssaharsa.com/2026/08/17/rampage-at-lakhsisarays-ashoka-dham-temple-7-women-killed-12-people-injured-compensation-of-rs4-4-lakh-to-families-of-the-deceased/feed/ 0
नशा मुक्त कोशी अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 पुलिस पदाधिकारी व जवान सम्मानित https://localnewssaharsa.com/2026/08/14/16-police-officers-and-soldiers-who-have-performed-well-in-the-drug-free-kosi-campaign-honoured/ https://localnewssaharsa.com/2026/08/14/16-police-officers-and-soldiers-who-have-performed-well-in-the-drug-free-kosi-campaign-honoured/#respond Fri, 14 Aug 2026 09:55:11 +0000 https://localnewssaharsa.com/?p=1379 सहरसा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के निर्देश पर चलाए जा रहे “नशा मुक्त कोशी” अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह पुलिस उप-महानिरीक्षक के कार्यालय कक्ष में आयोजित किया गया।


कोशी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिलों में फरवरी 2026 से चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। अभियान के दौरान अब तक 57,878.49 लीटर अवैध शराब, 2,384.77 लीटर अवैध कफ सिरप, 4,870.146 किलोग्राम गांजा, 6,750.792 ग्राम स्मैक, 8,824 एमएल नशीला इंजेक्शन तथा 325 नशीली टैबलेट बरामद की गई हैं।


इसके अलावा कार्रवाई के दौरान 02 विदेशी निर्मित पिस्टल, 05 देशी कट्टा, 01 देशी गन, 03 मैगजीन, 21 कारतूस, 39 मोबाइल, 13 चारपहिया वाहन, 01 नाव, 01 ट्रक सहित भारतीय मुद्रा 55,53,096 रुपये और नेपाली मुद्रा 27,570 रुपये बरामद की गई है। मामले में कुल 1,638 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।



अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक सदीप सिंह, सुपौल के पुलिस अधीक्षक शश्त आर.एस., सहरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग सहित सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा पुलिस तथा एसएसबी-45वीं बटालियन के अधिकारी और जवान शामिल हैं।



पुलिस प्रशासन ने कहा कि “नशा मुक्त कोशी” अभियान की सफलता में आम लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें, ताकि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके।

]]>
https://localnewssaharsa.com/2026/08/14/16-police-officers-and-soldiers-who-have-performed-well-in-the-drug-free-kosi-campaign-honoured/feed/ 0
सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 57 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; किशोर भी निरूद्ध https://localnewssaharsa.com/2026/08/13/large-police-sting-in-saharsa-smuggler-with-57-gram-of-smack-arrested-teenager-also-detained/ https://localnewssaharsa.com/2026/08/13/large-police-sting-in-saharsa-smuggler-with-57-gram-of-smack-arrested-teenager-also-detained/#respond Thu, 13 Aug 2026 12:47:12 +0000 https://localnewssaharsa.com/?p=1349 सहरसा। जिले में चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 57 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसके साथ मौजूद एक किशोर को विधि-विरुद्ध बालक के रूप में निरूद्ध किया गया है।



पुलिस के अनुसार, डीआईजी कोसी क्षेत्र सहरसा एवं पुलिस अधीक्षक सहरसा के निर्देशन तथा सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के लिए मौजूद हैं।



सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली से 57 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।



गुरुवार को सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभारी एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कार्रवाई की जानकारी दी। गिरफ्तार युवक की पहचान शिवा यादव (लगभग 21 वर्ष), पिता अर्जुन यादव, निवासी दुमरैल, वार्ड नंबर-21, थाना सदर, सहरसा के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथ मौजूद किशोर को विधि-विरुद्ध बालक के रूप में निरूद्ध किया गया है।



मामले में सदर थाना में कांड संख्या 969/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 8(सी)/21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

]]>
https://localnewssaharsa.com/2026/08/13/large-police-sting-in-saharsa-smuggler-with-57-gram-of-smack-arrested-teenager-also-detained/feed/ 0
सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा https://localnewssaharsa.com/2026/08/05/saharsa-in-which-the-shopper-died-of-a-heart-attack-an-accident-while-giving-a-motor-connection/ https://localnewssaharsa.com/2026/08/05/saharsa-in-which-the-shopper-died-of-a-heart-attack-an-accident-while-giving-a-motor-connection/#respond Wed, 05 Aug 2026 03:53:19 +0000 https://localnewssaharsa.com/?p=1185
सहरसा: जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बुधवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया।



मृतक की पहचान सौर बाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत के जागीर वार्ड-16 निवासी सत्य नारायण साह के 30 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है। गणेश कुमार समदा चौक पर हार्डवेयर एवं किराना की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, 8 वर्ष, 6 वर्ष और 4 वर्ष के तीन छोटे बच्चे हैं।


परिजनों के अनुसार, गणेश कुमार के नए मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार की रात वह पानी भरने के लिए मोटर का बिजली कनेक्शन देने गए थे। इसी दौरान अचानक उन्हें बिजली का तेज करंट लग गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।



घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।



सूचना मिलने पर सौर बाजार थाना पुलिस बुधवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


सौर बाजार थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

]]>
https://localnewssaharsa.com/2026/08/05/saharsa-in-which-the-shopper-died-of-a-heart-attack-an-accident-while-giving-a-motor-connection/feed/ 0
सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश https://localnewssaharsa.com/2026/08/04/the-superintendent-of-saharsa-sadar-thana-sp-vikram-sihag-conducted-the-inspection-reviewed-the-pending-cases-and-gave-the-necessary-directions/ https://localnewssaharsa.com/2026/08/04/the-superintendent-of-saharsa-sadar-thana-sp-vikram-sihag-conducted-the-inspection-reviewed-the-pending-cases-and-gave-the-necessary-directions/#respond Tue, 04 Aug 2026 11:35:49 +0000 https://localnewssaharsa.com/?p=1165 सहरसा के सदर थाना में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रम सिहाग ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों तथा लंबित कांडों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही थाना की पुलिसिंग व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की भी जानकारी ली।



निरीक्षण के दौरान एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया।


एसपी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और अभिलेखों के संधारण सहित प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों में सक्रियता और सतर्कता देखने को मिली।


इस अवसर पर ट्रैफिक डीएसपी ओम प्रकाश तथा मुख्यालय डीएसपी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ थाना की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

]]>
https://localnewssaharsa.com/2026/08/04/the-superintendent-of-saharsa-sadar-thana-sp-vikram-sihag-conducted-the-inspection-reviewed-the-pending-cases-and-gave-the-necessary-directions/feed/ 0
ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों का तिरंगा मार्च, प्रशिक्षण, मानदेय और पंचायत चुनाव में जिम्मेदारी की उठाई मांग https://localnewssaharsa.com/2026/08/04/tri-colour-march-of-gram-defence-force-co-police-friends-demanding-accountability-in-training-allowances-and-panchayat-elections/ https://localnewssaharsa.com/2026/08/04/tri-colour-march-of-gram-defence-force-co-police-friends-demanding-accountability-in-training-allowances-and-panchayat-elections/#respond Tue, 04 Aug 2026 07:58:07 +0000 https://localnewssaharsa.com/?p=1153 सहरसा। बिहार ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र संगठन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को पंचायत राज विभाग एवं आयुक्त कार्यालय के समक्ष तिरंगा मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं जिला सचिव सिकंदर पासवान के नेतृत्व में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों को विभागीय आदेश के अनुरूप प्रशिक्षण देने, आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित करने तथा आगामी पंचायत चुनाव 2026-27 में पंचायत स्तर पर जिम्मेदारी सौंपने की मांग की गई।



ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र वर्षों से प्रशासन के साथ मिलकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, रात्रि गश्ती, राष्ट्रीय पर्व एवं धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ बाढ़, भूकंप, आगजनी जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इसके बावजूद अब तक उन्हें नियमित प्रशिक्षण और स्थायी व्यवस्था का लाभ नहीं मिल सका है।



संगठन ने पंचायत राज विभाग के 24 फरवरी 2026 के विभागीय आदेश संख्या-3582 का हवाला देते हुए मांग की कि सभी ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों को प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही उन्हें आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित कर विभिन्न आपदाओं में प्रभावी ढंग से कार्य करने का अवसर उपलब्ध कराया जाए।



ज्ञापन में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के मानदेय और स्थायीकरण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। संगठन का कहना है कि आगामी पंचायत चुनाव 2026-27 में पंचायत स्तर पर सुरक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों में ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों की सेवाएं ली जाएं, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।



संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं जिला सचिव सिकंदर पासवान ने आरोप लगाया कि पूर्व में पंचायत राज मंत्री रहे वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक सरकार और पंचायत राज विभाग की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।



इस अवसर पर प्रदेश सचिव वजरंग कुमार सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

]]>
https://localnewssaharsa.com/2026/08/04/tri-colour-march-of-gram-defence-force-co-police-friends-demanding-accountability-in-training-allowances-and-panchayat-elections/feed/ 0
नशा मुक्त कोशी” अभियान को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 1585 लीटर शराब व 837 किलो गांजा बरामद https://localnewssaharsa.com/2026/08/01/the-drug-free-kosi-campaign-has-been-a-great-success-recovering-1585-litres-of-liquor-and-837-kilos-of-hashish-in-one-week/ https://localnewssaharsa.com/2026/08/01/the-drug-free-kosi-campaign-has-been-a-great-success-recovering-1585-litres-of-liquor-and-837-kilos-of-hashish-in-one-week/#respond Sat, 01 Aug 2026 10:26:07 +0000 https://localnewssaharsa.com/?p=1121 डीआईजी कोशी के नेतृत्व में अभियान जारी, 50 से अधिक तस्कर गिरफ्तार, हेल्पलाइन 9060384865 पर आमजन से सूचना देने की अपील।


कोशी क्षेत्र में चलाए जा रहे “नशा मुक्त कोशी” अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में पुलिस उप-महानिरीक्षक के नेतृत्व में चल रहे इस विशेष अभियान के तहत आम जनता भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रही है। अभियान के लिए जारी हेल्पलाइन 9060384865 पर मिल रही सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है, जबकि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।


पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई से 31 जुलाई 2026 के बीच अभियान के तहत 1,585.245 लीटर अवैध शराब, 837.43 किलोग्राम गांजा, 373.44 ग्राम स्मैक, 454 एमएल नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया।

इसके अलावा 10 मोटरसाइकिल, 3 चारपहिया वाहन, 10 मोबाइल फोन और 12,200 रुपये नकद भी जब्त किए गए। इस दौरान 36 शराब तस्करों और 14 सूखा नशा कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।



पुलिस ने बताया कि फरवरी 2026 में अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 55,193.55 लीटर अवैध शराब, 2,355.27 लीटर अवैध कफ सिरप, 4,865.096 किलोग्राम गांजा, 6,213.482 ग्राम स्मैक, 8,652 एमएल नशीला इंजेक्शन सहित बड़ी मात्रा में अन्य मादक पदार्थ, हथियार, वाहन और 53.65 लाख रुपये से अधिक की भारतीय मुद्रा बरामद की जा चुकी है। अभियान के दौरान अब तक 1,555 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


कोशी क्षेत्र पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप के माध्यम से हेल्पलाइन 9060384865 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और महत्वपूर्ण सूचना देने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि “कोशी क्षेत्र पुलिस नशा मुक्ति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

]]>
https://localnewssaharsa.com/2026/08/01/the-drug-free-kosi-campaign-has-been-a-great-success-recovering-1585-litres-of-liquor-and-837-kilos-of-hashish-in-one-week/feed/ 0