लगातार तीसरी बार Youth Parliament के लिए चयनित हुईं सहरसा की पूजा कुमारी

नशा मुक्ति युवा : विकसित भारत’ विषय पर दमदार वक्तव्य से निर्णायकों को किया प्रभावित, 1.45 करोड़ युवाओं के बीच Viksit Bharat Young Leaders Dialogue-2027 के अगले चरण में भी बनाई जगह

सहरसा। प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर सहरसा की युवा वक्ता एवं राष्ट्रीय चैंपियन पूजा कुमारी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। Ministry of Youth Affairs and Sports, भारत सरकार के अंतर्गत My Bharat द्वारा आयोजित Youth Parliament में शानदार प्रदर्शन करते हुए उनका लगातार तीसरी बार चयन हुआ है। अब वह Youth Parliament में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।


23 नवंबर 2026 को East and West Teacher Training College में आयोजित प्रतियोगिता में पूजा कुमारी ने ‘नशा मुक्ति युवा : विकसित भारत’ विषय पर प्रभावशाली वक्तव्य दिया। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, इसके सामाजिक दुष्परिणाम और राष्ट्र निर्माण में जागरूक एवं नशामुक्त युवाशक्ति की भूमिका को मजबूती से उठाया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायक मंडल प्रभावित हुआ और उनका चयन लगातार तीसरी बार Youth Parliament के लिए किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी, कॉलेज के चेयरमैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


इस उपलब्धि से कुछ ही दिन पहले पूजा कुमारी ने Viksit Bharat Young Leaders Dialogue-2027 की चयन प्रक्रिया में भी बड़ी सफलता हासिल की। 20 नवंबर 2026 को घोषित चयन प्रक्रिया में करीब 1.45 करोड़ युवाओं के बीच विभिन्न कठिन चरणों को पार करते हुए उन्होंने अगले चरण में जगह बनाई। इसका अगला चरण भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होगा। इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के बीच चयनित होना उनकी मेहनत, तैयारी और प्रतिभा को दर्शाता है।


पूजा कुमारी इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी वक्तृत्व क्षमता साबित कर National Champion का खिताब हासिल कर चुकी हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने युवा कार्यक्रमों, वक्तृत्व प्रतियोगिताओं और विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय मंचों पर लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्हें प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और खेल मंत्री सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तित्वों से सम्मानित होने का अवसर मिला है।


पूजा के पिता रामकुमार साह हैं, जबकि उनके दादा स्वर्गीय सोनेलाल साह थे। सहरसा से निकलकर राष्ट्रीय मंचों तक पहुंचने वाली पूजा की यह उपलब्धि पूरे कोसी और मिथिलांचल के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता खासकर क्षेत्र की बेटियों और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।


लगातार तीसरी बार Youth Parliament के लिए चयन और महज कुछ दिनों के अंतराल में 1.45 करोड़ युवाओं के बीच Viksit Bharat Young Leaders Dialogue-2027 के अगले चरण तक पहुंचना पूजा कुमारी की निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास का प्रमाण है। उनकी यह यात्रा संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

Related Posts

कोसी की आर्द्रभूमियों में बढ़ी प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट, जैव विविधता का सर्वे शुरू

कोसी की आर्द्रभूमियों में बढ़ी प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट, जैव विविधता का सर्वे शुरू

नीतीश कुमार का बिहार और देश की राजनीति में रहा है अहम योगदान : विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार

नीतीश कुमार का बिहार और देश की राजनीति में रहा है अहम योगदान : विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *